कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में आयोजित की गई कार्यशाला

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशनुसार दिनांक 01.02.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में महिलाओं के *कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013* के संबंध में एक दिवसीय का कार्यशाला रक्षित केंद्र प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया था । कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक म.वि.अ.वि.इ. अनिता प्रभा मिंज एवं उप पुलिस अधीक्षक लाईन मंजू लता केरक्क्टा एवं महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम के द्वारा कामकाजी महिलाओ को कार्यस्थल में होने वाले यौन उत्पीडन व महिला संबंधी अपराधो व कानून के बारे में जानकारी दी गई एवं उसकी रोकथाम कैसे करे बताया गया। महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अर्तगत कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न के निवारण हेतु आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है एवं समिति में कौन कौन सदस्य है इसकी भी जानकारी दी गई।

एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के समस्त थानों में पदस्थ महिला आरक्षक एवं जेल में पदस्थ महिला आरक्षक एवं होम गार्ड के समस्त महिला सैनिक उपस्थित रहे। महिला आरक्षको ने अपनी समस्या उपस्थित महिला अधिकारीयों से साझा भी किया साथ ही सभी को अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी भी दी गई व डाउनलोड किया गया l

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now