मोडिफाइड साइलेंसर लेकर फर्राटे भरने वाले 04 बुलेट चालकों पर की गई कार्यवाही

बिलासपुर छत्तीसगढ़

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लेकर सड़क पर फर्राटेदार वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में कोटा थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग के द्वारा कोटा पुलिस टीम द्वारा कोटा क्षेत्र के चौक चौराहो में दिनांक 29.01.2024 के सुबह से ही ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर लेकर सड़क में फर्राटेदार दौड़ने वाले चालक को खोज-खोज कर 04 बुलेट चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत‌् कार्यवाही कर बुलेट से मोडिफाइड साइलेंसर को निकलवा कर थाने में जमा की गई। थाना कोटा क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले एवं सड़क पर मोडिफाइड साइलेंसर लेकर फर्राटेदार चलाने वाले वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now