पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवं डॉ शिव डहरिया अमरजीत भगत एवं उमेश पटेल को प्रदेश संयोजक बनाया

कोरबा छत्तीसगढ

कोरबा:*- आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छ.ग. कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के मार्ग दर्शन में तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन एवं संचालन हेतू पूर्व केबिनेट मंत्रीगण जयसिंह अग्रवाल, डॉ शिव डहरिया, अमरजीत भगत एवं उमेश पटेल को प्रदेश संयोजक बनाया है तथा जिलेवार पर्यवेक्षक भी नियुक्त किये गये है। जिसके तहत कोरबा जिले के लिए पूर्व विधायक नोबेल वर्मा एवं यू.डी. मिंज को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उक्त आदेश जारी करते हुए कांग्रेस संगठन के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने प्रदेश संयोजको एंव जिला पर्यवेक्षकों से आग्रह करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रस्तावित जिलों में दौरा कर यात्रा को सफल बनाने समूचित योजना बनाने को कहा है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now