बिलासपुर छत्तीसगढ़
आज दिनांक 26/01/2024 को 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी तोरवा सुश्री अंजना केरकेट्टा द्वारा थाना स्टाफ के साथ तोरवा थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत शहीद परिवार श्रीमती पूर्णिमा रानी चक्रवर्ती निवासी पुराना पावर हाउस तोरवा एवं श्रीमती मधु शीला सुरजान निवासी हेमू नगर साई मंदिर के पास थाना तोरवा बिलासपुर से सौजन्य भेंट किया गया तथा उनसे कुशल क्षेम की जानकारी ली गई।











