चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड कर शेयर करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

*दिल्ली एन सी आर बी से प्राप्त साइबर टिप लाइन रिपोर्ट के सम्बंध में आरोपी द्वारा अपने मोबाइल नम्बर पर दिनाँक 12.05.21 के 8.58 बजे अपने मोबाईल हैंडसैट पर इंस्टाग्राम के माध्यम से बच्चों से सम्बंधित अश्लील वीडियो लोडकर अन्य व्यक्ति को शेयर कर दिया गया था उक्त साइबर टिप लाइन पर एन सी आर बी दिल्ली से प्राप्त होने पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 25/24 धारा 67 बी आईटी एक्ट ,14 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रजिस्टर्ड सिम धारक को तलब कर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि घटनादिनांक समय मे अपने मोबाइल वीवो 1901 मॉडल पर उपयोग करना बताया आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ राजा यादव पिता सोनसाय यादव उम्र 21 वर्ष निवासी उसलापुर से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त सिम को तोड़कर फेकना बताया जिस पर प्रकरण में धारा 201 भादवि जोड़ी गयी आरोपी की निशानदेहि पर वीवो कम्पनी के मोबाइल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now