थाना कोटा पुलिस टीम द्वारा साइकिल चोर के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

– प्रार्थी नरेंद्र कुमार भारती साकिन डाकबंगला कोटा थाना कोटा दिनांक 19.01.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की मेरे नाती का रेंजर साइकिल को दिनांक 13.01.2024 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पूर्व में भी रेंजर साइकिल चोरी होने की मोबाइल के माध्यम से मौखिक शिकायत थाना प्रभारी कोटा को मिल रहा था जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना प्रभारी कोटा द्वारा पुलिस टीम बनाकर थाना कोटा क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी जा रही थी, मुखबिर से सूचना के आधार पर दिनांक 20.01.2024 को ग्राम भरारी के संजय दास मानिकपुरी तथा ग्राम नेवरा के बलिराम खांडे को गिरफ्तार किया गया था मुख्य आरोपी फरार था। जिसे आज दिनांक 22.01.2024 को 01 और चोरी के सायकल सहित गिरफ्तार किया गया।आरोपीगणों के कब्जे से कुल 11 नग रेंजर साइकिल अनुमानित कीमत₹65000 को पृथक-पृथक जप्त किया गया है। मामले के मुख्य आरोपी हीरा सिंह नेताम को आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक टी.एस. नवरंग, सउनि ओंकार बंजारे, आरक्षक संजय कश्यप, खेंमंत पाल का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now