*अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को चौकी बेलगहना कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में चौकी बेलगहना में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 21.01.2024को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम बेलगहना कृष्णनगर में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बेलगहना में आरोपी लक्ष्मण यादव के घर रेड कार्यवाही किया गया। जहां लक्ष्मण यादव के कब्जे से कुल 07 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को विधिवत‌् गिरफ्तार कर ‌न्यायिक रिमान्ड पर भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रआर भुनेश्वर मरावी, आर सत्येंद्र सिंह, विजेंद्र कोल, हेमंत चंद्राकर का सराहनीय योगदान है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now