निजात अभियान के तहत् तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि नरेंद्र कोल नामक व्यक्ति बरखदान अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर घर के आस पास घूमकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेंद्र कुमार कोल पिता विशंभर को उम्र 30 साल पता देवरी खुर्द बरखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से अवैध महुआ शराब कुल 11 लीटर जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू आरक्षक सुनील सिंह , धीरेंद्र सिंह अजय शर्मा, लक्ष्मी कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now