बिलासपुर छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बरखदान चेक डैम के पास अवैध रूप से देसी शराब लेकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश कुमार कोरी पिता सोहन लाल कोरी उम्र 40 साल पता बरखदान चेक डेम के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब कुल 2.880 लीटर और 300 रुपए जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक किशन लाल आरक्षक सुनील सिंह , धीरेंद्र सिंह अजय शर्मा, लक्ष्मी कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।











