बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (IPS) श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कृष्ण कुमार पटेल चकरभाठा के विशेष मार्ग दर्शन पर लगातार क्षेत्र में अवैध शराब व नशीले पदार्थ के ऊपर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में दिनांक 20.01.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम झलफ़ा आम जगह पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक श्री उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना हिर्री के टीम द्वारा ग्राम झलफ़ा में रेड कार्यवाही किया गया जिसमें 1 हरीराम पिता भानू राम यादव 2 घनश्याम साहू पिता परमेश्वर 3 गणेश राम पिता अघोरी राम 4 महाराजा साहू पिता सहदेव 5 राजा साहू पिता सहदेव साहू को घेरा बन्दी कर पकड़ा गया कुछ जुआड़ियान पुलिस को देख कर भाग गए आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 3(2) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम का पाये जाने से फड़ से 3000 रुपये एवं 52 पत्ती ताश एक बोरी फट्टी समक्ष जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया
प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक श्री उमेश कुमार साहू उप.निरी.सुरेश शर्मा सउनि बी.आर.साहू आरक्षक 342 अरविंद शर्मा आर.654 मोहन सिंह, आरक्षक 447 श्याम साहू , आरक्षक 997 रवि विश्वकर्मा , का विशेष योगदान रहा!











