बिलासपुर छत्तीसगढ़
विवरण इस प्रकार है की :- पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर आरोपी विकास रोहरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई की विकास रोहरा के द्वारा पीड़िता को शादी करने दबाव देकर एवं जान से मारने की धमकी देकर अश्लील फोटो, चैट को सोशल मीडिया इस्टाग्राम में फेंक आईडी बनाकर वायरल कर दिया है की सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कारवाही करने निर्देश दिए, उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेंद्र जयसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम बनाकर उक्त आरोपी को तत्काल उसके निवास स्थान से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाया जिसको घटना के बारे में पूछताछ करने पर घटना घटित करना कबूल किया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।











