04 नबालिक बालिका बिना बताये 26 जनवरी की तैयारी करने घर से निकली थी

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.01.2023 को 04 नबालिक बालिका अपने साथ 03 नबालिक -बालिका घर मे बिना बताये 26 जनवरी की तैयारी करने दोपाहर 02ः00 बजे कही चले गये थे जो शाम तक वापस नही आने से परिजनो द्वारा थाना चकरभाठा मे गुम इंसान क्रं. 02/2024, 03/2024, 04/2024, 05/2024 दर्ज कराया गया जिसपर थाना चकरभाठा मे अपराध क्रं. 23/2024 धारा 363 भादवि कायम कर मामले की गंभीरता को देखते हुुये हालत से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री कृष्ण कुमार पटेल ,थाना प्रभारी श्री अभय सिंह बैस के निर्देश पर थाना चकरभाठा मे टीम बनाकर लगातार पुरी रात बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, आस पास गांव मे पता तलाश जा रहा था कि सुबह पता तलाश दौरान पता चला कि अपहृत बालिका अपने साथ 03 नबालिक बालिका को लेकर अपने मामा गांव पत्थर खान बिल्हा मे है थाना चकरभाठा द्वारा अपहृत बालिकाओ को दस्तयाब कर अपहृत बालिकाओ का कथन महिला थाना अधिकारी से कराया जाकर अपहृत चारो बालिकाओ को सकुशल परिजनो को सुपुर्द किया गया उक्त अपहृत बालिकाओ को दस्तयाब करने मे
मे थाना चकरभाठा से उनि पूरन सिंह बघेल , प्रआर , अमर सिंह चंद्रा ,चुरावन दास गेंदले ,आर. 237 गौकरण सिन्हा , विनोद सूर्यवंशी , सतपुरण जांगडे , मनीष कुमार साहू, योगेन्द्र कुमार खुंटे , थाना बिल्हा से रंजीत खलखो का विशेष योगदान रहा

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now