आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सकरी के मर्ग क्रमांक 02/24 की जांच किया गया, जांच के दौरान मृतिका सरिता तिवारी की मां हेमलता तिवारी एवं मृतिका की बहन सीमा शर्मा व संध्या शुक्ला से पूछताछ कर कथन लिया जो अपने-अपने कथन में बताये कि सरिता तिवारी की वर्ष 2020 में विकास मसीह से आर्य समाज में शादी हुई थी। विकास बेरोजगार था तथा मृतिका ग्राम बहतराई में वर्ग 02 में शिक्षिका थी। विकास मसीह के द्वारा घरेलू बातों एवं अपनी पत्नी से रकम की मांग कर आये दिन झगड़ा विवाद, मारपीट एवं गाली गलौच कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। विकास मसीह के प्रताड़ना से तंग आकर सरिता ने दिनांक 10-12-2023 को अपने घर में रात्रि करीब 8.00 बजे अपने उपर थिनर डालकर आग लगाकर जलना व उपचार के दौरान दिनाक 20.12.23 को दोपहर में मृत्यु होना बताये हैं मृतिका सरिता तिवारी के द्वारा अपने मरणासन कथन में भी अपने पति विकास मसीह के प्रताड़ना और लड़ाई झगडा करने की वजह से आत्महत्या करने के लिए आग से जलना बतायी है मर्ग की जांच पर अपराध धारा 306 भा द वि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया, जिस पर महिला संबंधी गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा आरोपी का पतासाजी कर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी विकास मसीह के द्वारा धारा 306 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक राजकुमार क्षत्री, आरक्षक पवन सिंह, नंदझरोखा सुमन, कृष्ण कुमार मार्को, मालिक राम साहू, एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now