धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले 02 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 14/01/2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि बहतराई में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है और आने जाने वाले लोगो को डरा रहा है इसी प्रकार बसंत विहार चौक के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार तलवार लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा रहा है उक्त सूचना से श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देशन में तत्काल पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया जहां बसंत विहार चौक पर मनोज यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 धारदार तलवार तथा

बहतराई में आरोपी निकेश साहू के कब्जे से 01 धारदार चाकू जप्त किया गया। दोनो आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now