निजात अभियान के तहत् थाना रतनपुर पुलिस के द्वारा ग्राम सिलदहा में लगाया गया जागरूकता कैम्प

बिलासपुर छत्तीसगढ़

आज दिनॉंक को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम निजात अभियान के तहत श्री मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, प्रशिक्षु डी.एस.पी. रोशन आहुजा व थाना रतनपुर पुलिस द्वारा मनरेगा में काम कर रहे लोगो को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर, नशा न करने की सलाह दिया गया। ग्रामीणों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिये आग्रह किया गया, और साथ ही महिला संबंधी अपराधों के बारे में परिचर्चा कर सामाज में होने वाले महिलाओं से संबंधित अपराधों पर नियंत्रण लाने के लिये महिला सशक्तिकरण हेतू ग्रामीणों सुझाव दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, प्रशिक्षु डी.एस.पी. रोशन आहुजा व थाना रतनपुर पुलिस स्टाफ व ग्राम सिलदहा सरपंच पुरषोत्तम बिरको, पंचायत सचिव जयरामदास, उपसरपंच बिरसवा राम बिरको, ग्राम कोटवार सुशीला बाई, पंच सरजूबाई, ललिताबाई बिरको, आनंद राम व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now