अवैध महुआ शराब बिकी करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / बिकी करने वालों की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के द्वारा टीम रवाना किया गया था की पता साजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति हाथ भट्टी का तैयार किया हुआ महुआ शराब बिक्री करने के लिए चांटीडीह रपटा चौक के पास खड़ा हुआ है , उक्त सूचना से अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश में चांटीडीह रपटा चौक के पास पहुंचकर घेराबंदी का रेड करवाई किया गया अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने के लिए खड़े सूरज श्रीवास पिता स्वर्गीय होरीलाल श्रीवास उम्र 49 साल निवासी चांटीडीह रपटा चौक के पास सरकंडा बिलासपुर को सरकंडा बिलासपुर को पड़कर कब्जे से 10 लीटर वाले प्लास्टिक के डिब्बे में भरा हुआ 7 लीटर हाथ भट्टी का तैयार किया हुआ महुआ शराब कुल जुमला कीमती करीबन 1400rs को जप्त कर आरोपी द्वारा द्वारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now