कोनी पेट्रोलिंग टीम द्वारा चोरी कर भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया दिनांक 06.01.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 05.01.2024 को रात्रि मे 09.00 बजे खाना खाकर अपने परिवार के साथ घर मे सोई थी सुबह करीबन 06.30 बजे सोकर उठी तो देखी तो घर के सामने का उसका लडका जगन्नाथ बंजारे का घर मे ताला लगा था जिसका ताला टूटा हुआ था । घर अंदर जाकर देखी तो घर के दरवाजे लगा ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखी दो लोहे की आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था आलमारी मे रखे उक्त सामान को अज्ञात चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना कोनी मे अप क्र 15/2024 धारा 457,380 आई पी सी पंजीबद्ध किया गया

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये थाना क्षेत्र मे पेट्रोलिंग टीम के साथ प्रकरण आरोपी को रात्रि मे गस्त के दौरान संदिग्ध हालत मे मिले जिसे कडाई से पूछताछ किये जाने से जो अपराध घटित करना स्वीकार किया जो आरोपी छोटू यादव को दिनांक 07/01/2024 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

विदित हो कि आरोपी छोटू यादव के विरूद्ध पिछले कुछ सालों में थाना सरकंडा में 12 प्रकरण तथा थाना चकरभाठा में 02 प्रकरण चोरी तथा अन्य मामले में गिरफ़्तार कर चालानी कार्यवाही की जा चुकी है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि अशोक चौरसिया, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, आरक्षक प्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र साहू, मनीष जायसवाल, नवल तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, संतोष साहू का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now