बिलासपुर छत्तीसगढ़
विवरण- इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने हेतु ‘‘निजात अभियान” चलाया जा रहा है एवं अवैध नशे के खिलाफ सक्त् कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं, जिसके परिपालन में श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में सकरी पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है कि अभियान के तहत दिनांक 30-12-2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि सैदा निवासी सुलक्षणा पाण्डेय अपने सफेद रंग के डस्टर कार क्रमांक सीजी 10 जेड 4100 में उड़ीसा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सैदा अपने घर आ रही है कि मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया गया। मुखबीर के बताये पते ग्राम सैदा के गतवा तालाब के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मुखबीर द्वारा बताये गये वाहन सफेद रंग का डस्टर कार क्रमांक सीजी 10 जेड 4100 सैदा चौक की ओर से आते हुए दिखी जिसे घेरा बंदी कर गतवा तालाब के पार में घेराबंदी कर रोका गया चालक सीट पर एक व्यक्ति बैठे मिला तथा उसके बगल में एक व्यक्ति एवं पीछे सीट पर एक महिला बैठे हुए मिली जिसे पुछताछ करने पर चालक व्यक्ति अपना नाम इदरीश मोहम्मद पिता स्व दिलदार मोहम्मद उम्र 45 वर्ष निवासी महामाया पारा घुटकू थाना कोनी बताया तथा चालक सीट के बगल में बैठे व्यक्ति अपना नाम मोनू चौधरी ऊर्फ विनोद चौधरी पिता सुन्दर चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी बगधरा पारा मोहल्ला लालपुर थाना गरिला एवं पीछे बैठी महिला अपना नाम सुलक्षणा पाण्डेय पति सत्य प्रकाश पाण्डेय उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम सैदा थाना सकरी का होना बताया। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा का कुल वजन 12 किलो ग्राम, बोरी सहित कुल वजन 12 किलो 100 ग्राम, कीमती 1,20,000 रूपये, मोबाईल फोन 2 नग कीमती 10000 रूपये , सफेद रंग डस्टर कार क्रमांक सी जी 10 जेड 4100 एवं कार की चाबी कीमती 10,00000 /-रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये को जप्त कर मौके पर देहाती नालसी कार्यवाही की गई। उक्त तीनों आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से देहाती नालसी लेकर थाना आकर नंबरी अपराध दर्ज किया गया एवं विधिवत कार्यवाही बाद आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि हेमंत आदित्य, सउनि जीवन साहू, आरक्षक कलेश्वर यादव, संजय बंजारे, पंकज यादव, पवन सिंह, रूपेश कौशिक, मालिक राम साहू महिला आरक्षक सुनीता ध्रुवे एवं समस्त थाना स्टाफ की भूमिका रही।












