नाबालिक बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को नोएडा उत्तर प्रदेश से पकड़ने में सकरी पुलिस को मिली सफलता।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरण- इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनॉक 19-12-2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की कही चली गई है, जो वापस नहीं आई है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वरा उसे बहलाफुसलाकर भगा ले जाने की आशंका पर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर पजासाजी में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया, जिस पर बच्चों से संबंधित गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अति०पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका की पतासाजी की जा रही थी कि अपहृत बालिका को नोएडा उत्तर प्रदेश से आरोपी तरूण सिंह ऊर्फ टोनी के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी एवं बाल संप्रेक्षण अधिकारी से कराया गया, पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी तरूण सिंह ऊर्फ टोनी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसे बहलाफुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है, जिस पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट भादवि जोड़ा गया एवं प्रकरण के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि गणेश राम महिलांगे, प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री, आरक्षक विनोद दास मानिकपुरी, मालिक राम साहू, महिला आरक्षक दुर्गा ओग्रे एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now