निर्माणाधीन शासकीय अटल आवास से एल्युमिनियम सेन्ट्रींग प्लेट चोरी करते पकड़े गये

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर;मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्रीमति पूजा कुमार के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकडा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार कर पतासाजी हेतु लगाया गया है, कि दिनाक 14.12.2023 को प्रार्थी स्वदीप चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी ड्रीम इन्क्लेव सोसायटी अशोक नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आर्यन बिल्डर्स रायपुर द्वारा 145

शासकीय अटल आवास का मकान खमतराई में निर्माण कराया जा रहा है, उक्त कपनी में वह एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है, कि दिनांक 10.11.2023 से 13.12.2023 के मध्य मकान निर्माण कार्य बंद था, कि दिनांक 13.12.2023 को जब काम चालू करने के लिए देखे तो मकान के टीने का दरवाजा को खोलकर कोई अज्ञात चोर द्वारा एल्युमिनियम से बने 50 नग सेट्रींग प्लेट किमती 150000 रू को चोरी कर ले गया है, उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर आरोपी पतासाजी विवेचना में लिया जाकर मौके पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ किया एवं मुखबीर से जानकारी लिया गया जो बताये कि मोहल्ले का गणेश सूर्यवशी एवं कैलाश सूर्यवंशी लोग उक्त मकान के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुये देखा गया है, जिससे संदेही गणेश सूर्यवंशी एवं कैलाश सूर्यवंशी को तलब कर कढ़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर चोरी किये एल्युमिनियम सेंट्रीग प्लेट 50 नग करीब 470 कि.ग्रा. कीमती करीब 150,000 रु. का बरामद कर आरोपी गणेश सूर्यवशी एवं कैलाश सूर्यवंशी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now