नाबालिक लडकी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

बिलासपुर छ.ग.

छत्तीसगढ़:विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.03.2023 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की दिनांक 02.03.2023 को शाम को घर से बिना बताए कही चली गई किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध 94/23 धारा 363 भादवि कायम विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री संतोष सिंह व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, ग्रामीण श्रीमति अर्चना झा एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय बिलासपुर श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन पर उक्त बालिका का पता तलाश किया गया विवेचना के दौरान साइबर सेल से संदेही के कॉल डिटेल के आधार पर संदेही अमित दास मानिकपुरी का लोकेशन राजस्थान ग्राम मोलासार तहसील डिडवाना जिला नौगार में होना पाया गया जिस पर थाना से टीम गठित कर रवाना किया अपह्रत बालिका को आरोपी अमित दास मानिकपुरी के कब्जे से राजस्थान ग्राम मोलासार तहसील डिडवाना जिला नौगार से बरामद कर अपह्ता/ पीडिता का महिला विवेचक से कथन कराया गया पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 4,6 पॉस्को एक्ट जोड़ा गया आरोपी अमित दास मानिकपुरी को दिनांक 15.12.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. ओमप्रकाश कुर्रे , उनि पिल्लु राम मण्डावी , स.उ. नि .मानिक लाल लहरे ,आरक्षक ओमप्रकाश खुटे , प्रीतम मरावी महिला आरक्षक नीता यादव का विशेष योगदान रहा

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now