शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने वाला आरोपी चढा तोरवा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर:मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.04.2023 को पीडिता द्वारा आरोपी ऋषभ बैरिसाल एवं अन्य के विरूद्ध शराब पीकर पैसे की मांग करते हुये गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 214 / 2023 धारा 294, 506, 323, 327, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया गया था जिनके द्वारा आरोपी की धरपकड करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की लगातार पता तलाश की जाकर आरोपी ऋषभ बैरिसाल को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, उनि. दिनेश पुरैना, प्र. आर. साहेब अली आरक्षक अशोक चंद्राकर लक्ष्मी कश्यप का विशेष योगदान रहा। .

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now