बिलासपुर पुलिस द्वारा फिर की गई गुंडे-बदमाशो पर कार्यवाही

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

♦️शहरी थाना क्षेत्रों में दर्ज गुंडे एवं बदमाशों को दी गयी समझाइश
♦️शहर में शांतिमय वातावरण स्थापित करने एवं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था उद्देश्य

बिलासपुर:पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह भा.पु.से. के निर्देशानुसार व श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिला के शहरी थाना के 20 से अधिक निगरानी, गुण्डा बदमाश को सिविल लाइन थाना बिलासपुर में तलब कर उपस्थित कराया गया जिनको शहर में भयमुक्त वातावरण बनाने और शांति कायम रखने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के अवैध कार्य, मारपीट, झगडा, वाद विवाद व डराने धमकाने जैस कृत्य न करने हेतु सख्ती से हिदायत दिया गया । किसी भी प्रकार के गलत कामों से दूर रहने की हिदायत देकर रूखसत किया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now