कोरबा छत्तीसगढ
कोरबा – कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने हेतु कुछ अधिकारियों के पद स्थापना में फेरबदल किया गया है। जिसमें कोरबा जिले के तेज तर्रार एवं उरगा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक नवल साव को जिला पुलिस अधीक्षक ने पसान थाना का प्रभारी नियुक्त किया है। नवल साव के साथ ASI संतोष कुमार तांडी को भी पसान थाना में पदस्थ किया गया है।
बता दे की नवल साव के सीएसईबी चौकी के प्रभारी बनते ही पूरे चौकी क्षेत्र में शांति का माहौल निर्मित हो गया था अवैध कार्य करने वाले शांत हो गए थे , इसके बाद कोरबी चौकी क्षेत्र में प्रभारी के रूप में नियुक्ति मिलने पर वहाँ भी शांतिपूर्ण माहौल निर्मित करने में विशेष योगदान दिया, विभिन्न विभिन्न थाना चौकी में पदस्थ रहते हुए कई केस सुलझाए, जनता में बेहतर पुलिसिंग को लेकर जागरूकता लाने का कार्य भी समय समय पर इनके द्वारा किया जाता है
वही कोरबा जिले के थाना सिविल लाईन रामपुर में पदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युजंय पाण्डेय को रक्षित केन्द्र कोरवा में पदस्थ किया,साथ में उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर का कार्य संपादन हेतु निदेर्शित किया हैं
सीएसईबी चौकी के प्रभारी बनते ही पूरे चौकी क्षेत्र में शांति का माहौल निर्मित हो गया था अवैध कार्य करने वाले शांत हो गए थे , इसके बाद कोरबी चौकी क्षेत्र में प्रभारी के रूप में नियुक्ति मिलने पर वहाँ भी शांतिपूर्ण माहौल निर्मित करने में विशेष योगदान दिया, विभिन्न विभिन्न थाना चौकी में पदस्थ रहते हुए कई केस सुलझाए, जनता में बेहतर पुलिसिंग को लेकर जागरूकता लाने का कार्य भी समय समय पर इनके द्वारा किया जाता है












