कोरबा छत्तीसगढ
कोरबा । औद्योगिक संरक्षा सप्ताह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 04.12.2023 को हसदेव ताप विद्युत गृह,कोरबा पश्चिम के ओ.आर.टी कक्ष क्रमांक 02 में विद्युत हादसों की प्रभावी रोकथाम एवं इनकी वजह से होने वाली जान-माल की क्षति से बचाव के लिए इलेक्ट्रिकल सेफ्टी इन बैटरीज एंड स्विचगियर्स विषय पर प्रशिक्षण एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ;

इस अवसर पर मुख्य रसायनज्ञ – श्री देवेश दुबे एवं विद्युत् संरक्षा अधिकारी – श्री आई.पी.एस पैकरा द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं ठेका-कर्मियों को विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की विधि से अवगत कराया गया, ताकि इनकी वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके ।












