महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियो को किया गया गिरफ्तार ।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर : दिनांक 27.11.2023 को पीडिता द्वारा थाना तोरवा में आरोपी जोगेंद्र कश्यप तथा एक महिला आरोपिया के विरुद्ध गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए छेडखानी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 612 / 2023 धारा 294,506,323, 354, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में  पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह(मापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपियो की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की लगातार पता तलाश कर कुछ ही घंटो के भीतर आरोपी जोगेंद्र कश्यप एवं महिला आरोपिया को पकडा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार किया गया  जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सउनि मनोरमा तिवारी, आरक्षक यशपाल टंडन, उदय पाटले का विशेष योगदान रहा

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now