इसे नगर निगम अथवा वार्ड पार्षद की गंभीर उदासीनता कहें या कुछ और। ग्राम डांडपारा वार्ड क्र.

 

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा:ग्राम डांडपारा वार्ड क्र. 45 में नहर रोड से महतारी चौक पहुंच मार्ग तक लम्बे समय से कई बार निवेदन करने के बाद भी स्ट्रीट लाइट न लगने के कारण हर दिन अंधेरा पसरा रहता है। इस रास्ते पर आए दिन विषैले सांपों तथा अन्य जीवजंतुओं से ग्रामीणों की भेंट होते रहती है, जिससे की जनहानि का खतरा प्रतिदिन बना रहता है।

इस समस्या से त्रस्त होकर *जय छत्तीसगढ महतारी युवा विकास समिति ग्राम डांडपारा* के द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 26.11.2023 को डांडपारा स्कूल से लेकर महतारी चौक तक स्ट्रीट लाइट खुद के व्यय से खरीद कर लगवाया गया। निश्चय ही यह नियुक्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्राम डांडपारा में किए जा रहे विकास के दावों के ऊपर गंभीर कुठाराघात है।

इस कार्य को सफल बनाने में विशेष रूप से समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश दास महंत, उपाध्यक्ष श्री भोला केंवट, सचिव श्री विजय कंवर, सहसचिव श्री परस केवट, कोषाध्यक्ष श्री विशाल दास, संरक्षक श्री राम लाल मंझवार व श्री पिरित राम मंझवार तथा अन्य ग्राम वासियों का योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now