थाना कोनी द्वारा अवैध शराब रखने व ब्रिकी करने पर बड़ी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से करीबन 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान (निजात) चलाकर अधिक-से अधिक कार्यवाही करने हुते            आदेशित किया गया था, जिसके परिपालन में श्रीमान अ.पु.अ.,शहर, श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, श्रीमान न.पु.अ. कोतवाली, श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोनी, निरीक्षक पौरूष पुर्रे के कुशल नेतृत्व में थाना कोनी क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई थी, मुखबिर सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के दबिश देकर आरोपी तीजराम यादव उर्फ गोंदू यादव के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक के 03 जरिकेन मे भरी हुई 14-14 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब, को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now