दहेज के नाम से महिला से मारपीट थाने में किया गया अपराध पंजीबद

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर:झलमला से तनु बेगम पिता इस्माइल खान उम्र 21 वर्ष पता झलमला थाना सीपत जिला बिलासपुर की शादी सात माह पूर्व मोहम्मद शौकत पिता मोहम्मद इसराफ निवासी ग्राम मझौली थाना पंडरिया जिला कबीरधाम से मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों परिवारों के सहमति से संपन्न हुआ था उसके पिता द्वारा समर्थ के अनुसार दहेज में फ्रीज, आलमारी, डाइनिंग टेबल, मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स ,व सोने चांदी के जेवरात जरूरत के सारे समान दिए थे शादी के 2 माह बाद तक  अच्छे से अपने ससुराल में रही उसके बाद उसके पति और ससुराल वालों द्वारा शादी में तुम्हारे घर से दहेज में कम समान दिए हैं सस्ता गाड़ी दिए हैं कह कर हर छोटी-छोटी बातों पर अश्लील गाली गलौज और मारपीट करते थे पीड़िता तीन माह की प्रेग्नेंट है यह जानते हुए भी उसके साथ हाथ मुक्के से मारपीट कर मानसिक प्रताड़ित करते थे ससुराल वालो की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके मैं बताई । मायके वालों द्वारा ससुराल जाकर समझाइस दिए जाने के बाद भी बार-बार पीड़िता को मार पीट एवम परेशान करना नहीं छोड़े दिनांक 18 .11.2023 को दोपहर में एवं 19 .11.2023 को रात में उसके पति सास ननंद के द्वारा कमरे में बंद करके खाना पीना बंद कर बहुत मारपीट किए जिससे प्राथीया के दोनों भुजा में चोट आई थी पीड़िता के द्वारा मायके मे सूचना देने पर उसके मायके वाले अपने पास ले आए परामर्श केंद्र महिला थाना जिला बिलासपुर में आवेदन दी थी अवलोकन पश्चात अपराध पंजीबद्ध किया गया

आरोपीगण* – 01. मो.शौकत पिता मो.इशराफ उम्र 25वर्ष
02.- मो. इशराफ उम्र 50 वर्ष
03- साबीया बी पति मो.इशराफ खान उम्र 45 वर्ष
04-गुफराना बेगम पिता मो. इशराफ खान उम्र 20 वर्ष

 

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now