मस्तूरी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही • आरोपी से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1800 रू एवं एक मोटर सायकल जप्त किया गया

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर:  पुलिस अधीक्षक महोदय  श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के करोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक (हेड क्वाटर) श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो की घरपकड हेतु मुखबिर तैनात किया गया है। दिनांक 21.11.23 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कोटमी सोनार से जयराम नगर की ओर से मोटर सायकल क्र सीजी 11 बीई 4136 में अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब ले जा रहा है कि सूचना पर थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर आरोपी मोहित कुमार केवट पिता डुबास राम केवट उम्र 24 साल दरी भाठापारा कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से एक बोरी में 1-1 लीटर क्षमता वाली पन्नी में भरी हुई आधा-आधा लीटर की 30 नग कुल 15 लीटर महुआ शराब कीमती 1800 रू शराब को मोटर सायकल क्र सीजी 11 बीई 4136 से अवैध रूप से शराब परिवहन करते पाये जाने पर उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी रविन्द्र अनंत,उपनिरी रामनरेश यादव,आरक्षक सुखदेव माण्डे,राम सनेही साहू, शशिकरण कुर्रे, शिवधन बंजारे का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now