जिले मे बड़ी धूमधाम से मनाया गया छट पूजा नहाए खाए से शुरू होकर उगते सूरज को अर्घ्य देकर समापन

कोरबा छत्तीसगढ

कोरबा/आस्था का महापर्व छठ पूजा  जिले में बड़ी धूमधाम से मनाया गया  जहां चार दिनों तक मनाए जाने वाले त्योहार नहाए खाए से शुरू होकर सुबह उगते सूर्य भगवान को आद्ध दे कर समापन हुआ वहीं महिलाओं को चार दिनों तक कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है बिहार और झारखंड से शुरू हुआ पर्व अब पूरे देश में मनाया जाने लगा है छठ पर्व स्वच्छ और शुद्धता के लिए जाना जाता है जहां कोई जाति का भेद भाव ना कोई राजा ना कोई रंक सभी एक कतार में पूजा के लिए खड़े रहते हैं यह भी कहा जाता है की छठ पूजा का पर्व घर परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए मनाया जाता है प्राकृतिक सौंदर्य एवं परिवार के कल्याण के लिए पूजा की जाती है वहीं कुछ महिलाएं पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए और पुत्र के कुशल मंगल रहने की कामना को लेकर इस दिन व्रत रखती हैं

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now