बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर/पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा द्वारा निजात अभियान के तहत अवैध शराब जुआ, सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर,अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में आज दिनाक 14/11/23 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर रेड कार्रवाही कर ग्राम मनवा में प्रेम प्रजापति एव राम लाल पटेल उनके कब्जे से अवैध 80 पाव अंग्रेजी गोवा शराब कुल मात्रा 14.4 लीटर किमती 9600 रुपए को अपने मोटरसाइकिल में परिवहन करते मिले उक्त शराब एव मोटरसाइकिल को जप्त कर उक्त दोनों आरोपीयो के विरुद्ध धारा 34 (२) 59 क आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार कर आज दिनांक 14.11.2023 को न्यायिक रिमांड केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय,स .उ .नि मानिक लाल लहरे आरक्षक रघुनाथ रेड्डी,सागर खटकर ,देवेंद्र मरकाम , दिलहरण पैकरा,कन्हैया मरावी सुनील बंजारा, राजीव सिंह शेष योगदान रहा।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है
*नाम आरोपी* *1* प्रेम प्रजापति पिता सुरेश प्रजापति उम्र 20 साल
*2* राम लाल पटेल पिता रतिराम पटेल उम्र 21 साल साकिन जोन्धरा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
*जप्ती*
*1* 80 पाव अंग्रेजी गोवा शराब कुल मात्रा 14.4 लीटर कीमती 9600 रुपए











