आरोपी द्वारा अपनी मां पर चरित्र शंका कर डंडे से संघातिक वारकर किया गया हत्या बेलगहना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बेलगहना/ दिनांक 14.11.2023 को प्रार्थी दिनेश कोल सा सख्तीबहरा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 13.11.23 के रात करीब 8:00 बजे ग्राम सक्तिबहरा मे शनि कोल अपने माँ की चरित्र शंका पर लकड़ी बेट से प्राण घातक वार कर गंभीर चोट पहुंचाया है, सूचक रिपोर्ट पर धारा सदर अपराध कायम किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह महोदय को दी गई,आहता सुमन कोल तथा subhas कोल सिम्स बिलासपुर मे इलाज हेतु रिफर किये गया था,जहा आहता सुमन बाई की मृत्यु हो गयी । मामले मे वरिष्ठ अधिकारियो के दिशानिर्देश में त्वरित कार्यवाही करते हुए बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी शनि कोल को गिरप्तार कर घटना मे प्रयुक्त आलाजरब डंडा को जप्तकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल अग्रवाल, प्रआर भुनेश्वर मरावी, प्रीतम राजपूत,आर ईश्वर नेताम विजेंद्र कोल, कौशल बिंझवार की विशेष योगदान रहा.

संछिप्त विवरण इस प्रकार है

मृतिका* –
*सुमन बाई कोल पति गेन्दलाल कोल उम्र 55 वर्ष सा सक्तिबहरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

*आहत* –
*सुभाष कोल पिता सालिकराम उम्र 30 वर्ष सा सक्तिबहरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

*आरोपी* –
*शनि कोल पिता गेन्दलाल कोल उम्र 24 वर्ष सा सक्तिबहरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now